पंड्या के कप्तान बनने से मुंबई इंडियंस को ही फायदा होगा, रोहित से दबाव हटेगा: गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने से मुंबई इंडियंस को ही फायदा होगा। गावस्कर ने कहा, "रोहित शर्मा 36 साल के हो गए हैं और उनसे दबाव हटाने की कोशिश की गई है।" उन्होंने कहा, "पंड्या को कप्तान बनाकर रोहित को बिंदास खेलने की आज़ादी दी गई है।"