पंत अभी बच्चे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना था: उनके द्वारा बल्लेबाज़ों को वापस बुलाने पर शोएब
पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक आईपीएल-2022 मैच में अंपायरों के फैसले के विरोध में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत द्वारा बल्लेबाज़ों को वापस बुलाने पर कहा है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा, "पंत अभी बच्चे हैं...अभी-अभी कप्तान बने हैं...वह जुनूनी हैं...मुझे लगा शायद उनसे बचपने में गलती हो गई।"