पंत एक योद्धा हैं, इंशाअल्लाह वह जल्द ठीक हो जाएंगे: शाहरुख खान
ट्विटर पर एक यूज़र ने 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान शाहरुख खान से कहा, "कृपया क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भेजिए।" इस पर शाहरुख ने कहा, "इंशाअल्लाह पंत जल्द ठीक हो जाएंगे, वह एक योद्धा हैं।" फिलहाल ऋषभ पंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल ऐंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं।