पंत और धवन के साथ कभी रूम शेयर नहीं करूंगा क्योंकि वे दोनों बहुत गंदे से रहते हैं: रोहित
रोहित शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मज़ाक में कहा है कि वह ऋषभ पंत और शिखर धवन के साथ कभी रूम शेयर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "दोनों बहुत गंदे से रहते हैं...प्रैक्टिस के बाद कपड़े बिस्तर पर फेंक देते हैं। उनके कमरे के बाहर हमेशा 'डू नॉट डिस्टर्ब' होता है...क्योंकि वे दोपहर 1 बजे तक सोते हैं।"