पंत का 1 मैच के बैन के बीच 'हमारा बस केवल अपने विचारों पर चल सकता है' पोस्ट हुआ वायरल
डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल-2024 में एक मैच के बैन के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी में मोटिवेशनल कोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "दुनिया में हमारा बस केवल अपने विचारों पर चल सकता है।" पंत ने लिखा, "ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता।" एक फैन ने 'X' पर लिखा, "यह दुखद है कि...वह महत्वपूर्ण मैच नहीं खेल रहे हैं।"