पंत की मदद करने वाले बस ड्राइवर व कंडक्टर को 26 जनवरी पर सम्मानित करेगी उत्तराखंड सरकार

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार हादसे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज़ के बस ड्राइवर और कंडक्टर को उत्तराखंड सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह एलान करते हुए कहा, "हरियाणा रोडवेज़ के कर्मचारियों ने आपात स्थिति से निपटने में अपनी क्षमता को साबित किया है।"

Load More