पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेन के एमआरआई स्कैन के रिज़ल्ट सामान्य आए: रिपोर्ट्स
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार, कार हादसे में घायल हुए ऋषभ पंत के चेहरे की चोट और घावों को ठीक करने के लिए उनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, उनके ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के एमआरआई स्कैन के रिज़ल्ट सामान्य आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन शनिवार को होगा।