पंत के इलाज के लिए ज़रूरत पड़े तो एयर ऐम्बुलेंस कराएं उपलब्ध: अधिकारियों से उत्तराखंड के सीएम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ज़रूरत पड़ने पर एयर ऐम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई जाए। गौरतलब है कि पंत को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।