पंत के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल पहुंचने के 1 दिन बाद उर्वशी ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर अस्पताल के बाहर की है। गौरतलब है कि ऋषभ पंत को बुधवार को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल लाया गया जहां उनका इलाज डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की विशेष निगरानी में हो रहा है।