पंत को कार से निकाला तो उन्होंने कहा- मैं ऋषभ पंत हूं: उन्हें बचाने वाला बस ड्राइवर
क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा रोडवेज़ की बस के ड्राइवर सुशील ने बताया है कि उन्होंने और कंडक्टर ने पंत को कार से बाहर निकाला था। सुशील ने बताया, "उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेटर हूं...पंत। मैंने कहा होगा कोई क्रिकेटर, हमें क्या मतलब क्रिकेट से।" उन्होंने कहा, "हमें तो इंसानियत के लिए बस उन्हें बचाना था।"