आईपीएल 2024 में खेलेंगे ऋषभ पंत, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर घोषित किए गए फिट
बीसीसीआई ने बताया है कि सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत को 14 माह के रिहैब व रिकवरी प्रोसेस के बाद आईपीएल-2024 के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर फिट घोषित किया गया है। पंत दिसंबर 2022 में उत्तराखंड में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। गौरतलब है कि पंत आईपीएल के आगामी सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे।