पंत को माथे, घुटने, कलाई, एड़ी, पैर के अंगूठे और पीठ पर चोटें आई हैं: बीसीसीआई
ऋषभ पंत के कार हादसे के बाद बीसीसीआई ने उनकी स्थिति को लेकर एक बयान जारी किया है। बीसीसीआई ने कहा, "उनके माथे पर दो कट आए हैं और दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट आई है।" बयान में कहा गया है, "उनकी दाहिनी कलाई, एड़ी व पैर के अंगूठे में चोट लगी है और उनकी पीठ छिल गई है।"