पंत को रिकवरी के लिए 18 महीने दिए थे, उन्होंने कहा 'मैं 12 माह में ठीक होकर दिखाऊंगा': डॉक्टर
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की रिकवरी से जुड़े एक वीडियो में उनके डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने बताया है, "पंत की चोट गंभीर थी इसलिए सावधानी से काम करना ज़रूरी था।" पारदीवाला के मुताबिक, उन्होंने पंत से कहा था कि वह 18 महीने में रिकवर होंगे जिस पर पंत ने उनसे कहा था, "मैं 12 महीने में ही ठीक होकर दिखाऊंगा।"