पंत ने बताया कि उन्होंने कार को गड्ढे से बचाने की कोशिश की थी: दुर्घटना पर डीडीसीए डायरेक्टर
दिल्ली एवं ज़िला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने शनिवार को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में ऋषभ पंत से मुलाकात की। शर्मा ने बताया, "उनकी हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है...फिलहाल वह यहां भर्ती रहेंगे। पंत ने मुझे बताया कि उन्होंने (कार को) गड्ढे से बचाने की कोशिश की थी (जिसके बाद दुर्घटना हुई)।"