पंत ने सड़क दुर्घटना में घायल होने के सालभर बाद शेयर की दाहिने पैर में चोट के निशान की तस्वीर
30 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें उनके दाहिने पैर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। तस्वीर उनके वर्कआउट करने के दौरान की है और उन्होंने लिखा, "बेहतर हो रहा हूं।" दुर्घटना के बाद पंत के घुटने के लिगामेंट की सर्जरी हुई थी।