पंत ने सड़क हादसे के बाद पहली बार शेयर कीं अपनी तस्वीरें, बैसाखी के सहारे चलते दिखे
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अपने सड़क हादसे के बाद पहली बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते दिख रहे हैं। पंत ने लिखा, "एक कदम आगे बढ़ने की ओर...एक कदम मज़बूत और बेहतर होने की ओर।" कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल (मुंबई) में 6 जनवरी को उनके घुटनों की लिगामेंट सर्जरी हुई थी।