पंत से अस्पताल में मिले उत्तराखंड के सीएम धामी, कहा 'उनकी हालत में तेज़ी से हो रहा सुधार'
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत से रविवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में मुलाकात की। धामी ने कहा कि पंत की हालत में तेज़ी से सुधार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, "पंत ने बताया है कि सामने गड्ढा या कोई काली चीज़ आने के कारण यह हादसा हुआ है।"