पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, कहा- उनकी हालत अब बेहतर है
अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर शुक्रवार को देहरादून (उत्तराखंड) के मैक्स अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे। खेर ने कहा, "उनकी हालत अब काफी बेहतर है। बहुत हौसला रखा हुआ है...ऐसे मौके पर ढांढस बंधाने जाना ज़रूरी होता है।" वहीं अनिल ने कहा, "(पहले) हमें जो फिक्र थी वो अब बिल्कुल नहीं है। वह ठीक हो जाएंगे।"