पंप-ऐंड-डंप स्कीम से गलत लाभ कमाने को लेकर शेयर मार्केट से बैन किए गए अरशद वारसी
बाज़ार नियामक सेबी ने यूट्यूबर्स के साथ मिलकर शेयर पंप-ऐंड-डंप स्कीम के ज़रिए गलत तरीके से लाभ कमाने को लेकर अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और अन्य को शेयर बाज़ार से प्रतिबंधित कर दिया है। वहीं, गलत तरीके से कमाए रुपए भी वापस लौटाने को कहा गया है। शेयर पंप-ऐंड-डंप स्कीम्स वित्तीय धोखाधड़ी की श्रेणी में आती हैं।