पकड़े जाने पर पैंट में पॉटी कर देता था चोर, अब दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

सदर बाज़ार (दिल्ली) से दीपक नामक चोर-चाकूबाज़ पकड़ा गया है जो पकड़ में आते ही कथित तौर पर पैंट में पॉटी कर देता था और मौका पाकर भाग निकलता था। डीसीपी उत्तरी-दिल्ली राजा बांठिया ने कहा, "जैसे ही कोई पुलिसवाला इसे पकड़ता...यह तुरंत 'गंदगी प्लान' ऐक्टिवेट कर देता था।" इस बार पुलिस पहले से ही मास्क-ग्लव्स पहनकर तैयार थी।

Load More