पक्षपात का खुला प्रदर्शन: अंबानी के कार्यक्रम के लिए वायुसेना का इस्तेमाल होने की खबर पर जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'X' पर एक पत्रकार द्वारा शेयर की गई अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट के लिए वायुसेना का इस्तेमाल होने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "पक्षपात का इतना खुला प्रदर्शन।" उन्होंने आगे लिखा, "दुख की बात है कि भारतीय वायुसेना जैसी संस्था को इसके लिए मजबूर किया गया।"