पक्षी को बचाने के लिए मुंबई में गाड़ी से उतरे दो लोगों को टैक्सी ने मारी टक्कर, हुई मौत
बांद्रा-वर्ली सी लिंक (मुंबई) पर हाल ही में एक टैक्सी ने दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बकौल पुलिस, घटना 30 मई की है और कार से एक पक्षी के टकराने के बाद उसके रेस्क्यू के लिए दोनों गाड़ी से उतरे थे।