पगड़ी पहनकर पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी ने बनाईं रोटियां व परोसा लंगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पगड़ी पहनकर बिहार के पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और उन्होंने वहां माथा टेकने के बाद लंगर सेवा की। एक वीडियो में वह रोटियां बनाते और लंगर परोसते दिख रहे हैं। बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी पहली बार इस पवित्र स्थान पर आए।"