पटाखों पर बैन के बावजूद दिवाली पर कैसे हुई आतिशबाज़ी?: दिल्ली सरकार और पुलिस से SC
दिल्ली एनसीआर में पटाखे बैन होने के बावजूद दिवाली पर आतिशबाज़ी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा, "खबरे हैं कि बैन कठोरता से लागू नहीं हुआ...सरकार-पुलिस जवाब दे कि ऐसा क्यों हुआ?" कोर्ट ने कहा कि सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर हलफनामा दाखिल करे।