केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, पटाखों में चारकोल, पोटैशियम नाइट्रेट, पोटैशियम क्लोरेट, सल्फर, मैंगनीज़ और बेरियम नाइट्रेट जैसे केमिकल्स होते हैं। बकौल सीपीसीबी, पटाखे जलाने पर काफी मात्रा में टॉक्सिक मेटल्स निकलते हैं जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। पटाखों में मौजूद कैमिकल्स व गैसों के चलते हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।