पटाखों में हुए विस्फोट से हरियाणा में चलती ट्रेन में लगी आग, कुछ यात्री हुए घायल
रोहतक (हरियाणा) के पास सोमवार शाम को जींद से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन में यात्री द्वारा ले जाए जा रहे पटाखों में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में विस्फोट हुआ होगा व घटना में 2-3 यात्री घायल हो गए।