गाजियाबाद में पटाखे फोड़ने से रोकने पर महिला के घर घुस कर दबंगों ने चलाई गोली, पैसे लूटे
गाजियाबाद के रामनगर में दिवाली की रात पड़ोसियों को पटाखे फोड़ने से रोकने पर आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर गोली चला दी। गोली महिला के सिर के पास से होकर निकल गई। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और पैसे भी लूट लिए। पुलिस ने हत्या के प्रयास व SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की है।