पंजाब में धरने पर बैठे CRPF जवान को उठा ले गई पुलिस, डीएसपी पर थप्पड़ मारने का आरोप
पंजाब में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान सोनू को पुलिस रात 12:33 बजे धरने से जबरन उठाकर ले गई। जवान ने डीएसपी संजीव सिंगला पर मारपीट और फोन छीनने के आरोप लगाए हैं। अब सोनू की पत्नी सड़क पर बैठकर पति को छोड़ने की मांग कर रही है।