पटना HC ने लालू यादव व राबड़ी देवी के खिलाफ दर्ज 14 साल पुराना मामला किया रद्द

पटना हाईकोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ दर्ज एक 14 साल पुराना मामला मंगलवार को रद्द कर दिया। दरअसल, लालू व राबड़ी पर 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र तक अपनी गाड़ी ले जाने को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

Load More