पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक पद से हटाए गए, बेटे का फर्ज़ी ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाने का है आरोप

पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक गोपाल कृष्णपाल को उनके पद से हटा दिया गया है। गोपाल पर आरोप है कि गोरखपुर एम्स के अतिरिक्त प्रभार में रहते हुए उन्होंने अपने बेटे का ओबीसी फर्ज़ी सर्टिफिकेट बनवाकर संस्थान में एडमिशन कराया था। एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक सौरभ वार्ष्णेय को पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है।

Load More