पटना के अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद 5 पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड
पटना (बिहार) के अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसकर्मियों में शास्त्री नगर थाने के एक दारोगा, 2 सहायक दारोगा और 2 सिपाही शामिल हैं। पुलिस ने शुक्रवार को चंदन मिश्रा हत्याकांड के 5 आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था।