पटना के अस्पताल में दिनदहाड़े हुई गैंगस्टर की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने
पटना (बिहार) के पारस अस्पताल में दर्जनों हत्याओं के आरोपी चंदन मिश्रा के मर्डर से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में 5 बदमाश हाथों में बंदूक लिए कमरा नंबर 209 में घुसकर गोलीबारी करने के बाद फरार होते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है, चंदन जेल से परोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था।