पटना के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के दिन हुई भगदड़ जैसी स्थिति, कई लोग हुए घायल
पटना (बिहार) में जन्माष्टमी के दिन सोमवार को इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ आ गई जिसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि कई भक्तों को संभवत: मामूली चोटें आई होंगी। मिश्रा ने बताया, "सुरक्षाकर्मियों के लिए यह कठिन समय था...जब भीड़ बढ़ी तो सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई।"