पटना के गोपाल खेमका मर्डर केस में शूटर व कारोबारी का नार्को टेस्ट करवाएगी पुलिस
पटना (बिहार) के मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गिए मुख्य शूटर उमेश यादव और कथित मास्टरमाइंड अशोक साव (कारोबारी) का पुलिस नार्को टेस्ट करवाएगी। इसके लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में आवेदन देगी। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस को शक है कि दोनों आरोपियों के पीछे एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क सक्रिय है।