पटना के डॉक्टर एजाज़ अली 40 साल से सिर्फ ₹10 में कर रहे हैं मरीज़ों का इलाज
पटना (बिहार) के डॉक्टर एजाज़ अली पिछले 40 वर्षों से सिर्फ ₹10 में मरीज़ों का इलाज कर रहे हैं। एजाज़ रोज़ाना करीब 100 मरीज़ों को देखते हैं और ऑपरेशन भी करते हैं। फीस कम रखने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने अपनी ज़िंदगी में गरीबी देखी है, मेरी मां चाहती थीं कि मैं निःस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा करूं।"