पटना के नामी अस्पताल में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
पटना में पारस अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है व पांचों हमलावरों की पहचान हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, तौसीफ बादशाह नामक गिरफ्तार आरोपी घटना का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बंदूक लिए अस्पताल के कमरे में घुसते-फरार होते दिखे थे।