पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की कई बोगियां बंद
पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रविवार शाम प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। इस कारण टर्मिनल से 7:25 बजे खुलने वाली संपूर्ण क्रांति को 1:30-घंटे डिले किया गया जबकि स्पेशल ट्रेन की कई बोगियां बंद कर दी गईं। 'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, आरपीएफ के जवानों ने ज़बरदस्ती ट्रेन में घुस रहे यात्रियों को थप्पड़ जड़े।