पटना के होटल में शराब पीते व पिस्टल लेकर रील बनाते पकड़े गए ASI के बेटे समेत 15 लड़के
पटना (बिहार) के एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीते व पिस्टल लहराते हुए 15 लड़कों को पुलिस ने पकड़ा है जिसमें बिहार पुलिस के एएसआई का बेटा भी शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक पिस्टल के साथ रील बना रहे थे। खबर के मुताबिक, सभी आरोपी अक्सर होटल में शराब पार्टी करते थे जिनमें लड़कियां भी आती थीं।