पटना में 'रईसज़ादों' ने कार से पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, 2 दारोगा समेत 3 लोग घायल
पटना (बिहार) में वाहन चेकिंग के दौरान कुछ 'रईसज़ादों' द्वारा अपनी कार से पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने और कुचलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना में 2 दारोगा और एक जमादार घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी गाड़ी में तेज़ आवाज़ में गाना बजा रहे थे और मना करने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।