पटना में CM आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया
पटना (बिहार) में शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ‘पलायन रोको-नौकरी दो' पदयात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।