पटना में DGP आवास से कुछ दूर बदमाशों ने तनिष्क शोरूम से 2 मिनट में लूटे ₹3 लाख के गहने

पटना (बिहार) के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हथियारबंद 4 बदमाशों ने तनिष्क शोरूम से करीब ₹3 लाख के गहने, ₹50,000 नकदी और 6 कर्मियों के मोबाइल फोन लूट लिए। पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा के अनुसार, बदमाश करीब 1 मिनट 40 सेकेंड तक शोरूम में रुके। बकौल रिपोर्ट्स, घटनास्थल से डीजीपी आलोक राज का आवास सिर्फ 200-मीटर दूर है।

Load More