पटना (बिहार) में बाइक सवार बदमाशों ने डीएसपी आलोक कुमार का फोन छीन लिया और भाग निकले। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई व वारदात के वक्त वह टहलने निकले थे और इस दौरान वह किसी से फोन पर बात कर रहे थे। वहीं, मामले में केस दर्ज हो गया है व पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।