पटना में IGIC की महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, बाथरूम में गिरी मिली थीं
पटना (बिहार) के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (आईजीआईसी) में कार्यरत महिला डॉक्टर कनू प्रिया (41 वर्ष) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। डॉक्टर के 15-वर्षीय बेटे ने बताया कि मंगलवार रात उसकी मां बाथरूम में बेसुध पड़ी थी और गले में दुपट्टा लिपटा था। पुलिस के मुताबिक, घटना की सभी ऐंगल से जांच की जा रही है।