पटना में NCERT की 4-8 कक्षा की किताबें बाज़ार से गायब
'न्यूज़ 18' के मुताबिक, सीबीएसई के स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के 2 महीने बाद भी पटना में चौथी-आठवीं कक्षा के बच्चों को एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिल पा रही हैं। बकौल रिपोर्ट, पटना के बाज़ारों से एनसीईआरटी की किताबें गायब हैं। 'ज्ञान गंगा' के मुताबिक, पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण किताबें उपलब्ध होने में देरी हो रही है।