पटना में NHAI के जीएम को ₹15 लाख की घूस लेते CBI ने पकड़ा, ₹1.18 करोड़ किए बरामद
पटना (बिहार) में सीबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राम प्रीत पासवान को ₹15 लाख घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निजी कंपनी के जीएम सुरेश महापात्रा समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ₹1.18 करोड़ नकद भी बरामद किए गए हैं।