पटना में STET अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एग्ज़ाम की मांग कर रहे थे अभ्यर्थी
बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) के अभ्यर्थियों पर सोमवार को पुलिस ने पटना में लाठीचार्ज किया। दरअसल, शहर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (टीआरई-4) से पहले एसटीईटी एग्ज़ाम कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने कहा है कि अगली एसटीईटी परीक्षा 2026 में होगी।