पटना में अभ्यर्थियों ने रास्ते में CM नीतीश को रोका, पूछा- लाइब्रेरियन की वैकेंसी कब आएगी?
बख्तियारपुर (पटना) में लाइब्रेरियन पद की बहाली की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला रोका और उनसे बहाली को लेकर सवाल किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। अभ्यर्थियों ने पूछा, "एलान के बावजूद अबतक वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी क्यों नहीं हुआ?" नीतीश जवाब नहीं दे पाए और अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से लिखित शिकायत देने को कहा।