पटना में आरा जैसी वारदात; मरीन ड्राइव पर BCA छात्र ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद की खुदकुशी
पटना के मरीन ड्राइव पर बीसीए के एक 20-वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मौके से कट्टा, खोखा व ज़िंदा कारतूस मिला है। इससे पहले आरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने प्रेमिका व उसके पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी की थी।