पटना में आरजेडी नेता की हुई हत्या, बदमाशों ने दौड़ाते हुए मारीं 6 गोलियां
पटना (बिहार) में बुधवार देर रात आरजेडी नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, बदमाशों ने उन्हें दौड़ाते हुए 6 गोलियां मारी थीं। खबरों के मुताबिक, राय आरजेडी छोड़कर राघोपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हत्या का कारण राजनीतिक रंजिश या ज़मीनी विवाद बताया जा रहा है।