पटना में गिरा विकास भवन की बाउंड्री वॉल का हिस्सा, आरजेडी ने दी प्रतिक्रिया
बिहार में भारी बारिश के बीच पटना में सचिवालय 'विकास भवन' की बाउंड्री-वॉल का एक हिस्सा ढह गया जिसका वीडियो सामने आया है। इस पर आरजेडी नेता और राज्य के पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने 'X' पर लिखा है, "भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, बीजेपी-जेडीयू के लोग! अधिकारी, ठेकेदार, मंत्री जब...कमीशनखोरी करेंगे तो यही होगा कभी पुल गिरेगा कभी दीवार!"